उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस समय हादसा हुआ इस समय दो बंदर मकान की दीवार पर लड़ रहे। चपेट में आकर बच्ची सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सुबह का समय होने की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

थाना गोविंद नगर इलाके की कच्ची सड़क बेरागपुरा में नर्वदा पत्नी अशोक शर्मा का मकान सुबह 8:00 बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। रोड से गुजर रहे दीपक अग्रवाल और स्कूल जा रही बच्ची अलीना इसकी चपेट में आ गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां भीड़ रहती है, गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस दौरान भीड़ कम थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *