यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए आला अधिकारी आए। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि उनके अस्पताल में उपचार की किस तरह का मिल रहा है। किसी तरह की परेशानी तो नहीं इस बारे में भी पूछा। 

इसके अलावा अधिकारियों ने घायलों से हादसे का कारण जानने का प्रयास किया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने घायलों के पास जाकर उनसे घटना क्रम को जानने के साथ ही दुर्घटना का कारण जानने का प्रयास किया। इसके अलावा बस में यात्रियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। घायल लोगों ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अस्पताल में 43 लोग उपचार के लिए लाए गए थे। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर आगरा और दिल्ली के लिए रेफर किया गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्पताल में घायलों का अच्छा इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों से उनका हाल जाना है। कोशिश की जा रही है सभी घायल यहां से ठीक होने के बाद ही जाएं।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में आये घायलों की सूची

1. सर्वेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह यादव, कानपुर, 2. अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश, अम्बेडकर नगर, 3. मीना पत्नी रमेश, बिरला मंदिर, 4. सुनील पुत्र राम दुलारे, गोण्डा 5. अनिल पुत्र शीतला, गोण्डा, 6. अपराजिता पत्नी डॉ. आरके त्रिपाठी, बरेली, 7. रामदयाल पुत्र अवधेश, देवरिया, 8. अर्जुन पुत्र शेर सिंह, अम्बेडकर नगर, 9. अरुण पुत्र रामशंकर, गोंडा, 10. शिवनारायण पुत्र रामशंकर, बस्ती, 11. आदेश पुत्र अरविंद, मैनपुरी, 12. भूपेंद्र पुत्र बृजलाल, गोण्डा, 13. रामअवध पुत्र दुखी, आजमगढ़, 14. मनदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश, गोण्डा, 15. नरगिस पत्नी सुल्तान, गोण्डा, 16. शीला पत्नी नत्थू, कुशीनगर, 17. अशोक पुत्र लालचंद, अम्बेडकरनगर , 18. आमिर पुत्र अब्दुल, दिल्ली, 19. खुशबू पुत्री नामालूम, कानपुर, 20. प्रमोद पुत्र गोकुल, महुआ, 21. सुभाष पुत्र नामालूम, कानपुर, 22. कुलदीप पुत्र रतन सिंह, कानपुर, 23. अभिषेक पुत्र कैलाश, कानपुर, 24. शशि पत्नी कुलदीप, कानपुर, 25. शाकिर पुत्र इरशाद, हरदोई, 26. ऊषा पत्नी विजेंद्र, दिल्ली, 27. मुशर्रफ अली खान पुत्र नसीरुद्दीन खान, कानपुर, 28. आलोक पुत्र विद्यासागर, कानपुर, 29. अरविन्द पुत्र आनंद, गोरखपुर, 30. सौरभ पुत्र सूर्यदेव, कुशीनगर, 31. वीरेंद्र पुत्र राम लखन, दिल्ली, 32. हेमंत पुत्र देवराज, लखनऊ, 33. गीता पत्नी एलआर गंगवार, हरियाणा, 34. रायबहादुर पुत्र नामालूम, अम्बेडकर नगर, 35. अमित पुत्र सुघड़ सिंह, औरेया, 36. रघुवीर पुत्र नामालूम, अम्बेडकर नगर, 37. आदित्य पुत्र अनिल, फतेहपुर, 38. सोनू पुत्र गंगेश्वर, उन्नाव, 39. बीना पत्नी राधेश्याम, अम्बेडकर नगर, 40. विश्वनाथ पुत्र अगनूराम, आम्बेडकर नगर, 41. शिखा पत्नी पीके तिवारी, रायबरेली, 42. गुलाम पुत्र नामालूम, बस्ती।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें