Railway paid 95.50 Lakh to Madurai train victims.

फाइल फोटो।
– फोटो : twitter@ANI

विस्तार


मदुरै में हुए भीषण रेल हादसे में रेलवे ने पीड़ितों व उनके परिजनों को कुल 95 लाख 50 हजार रुपये का क्लेम दिया। इसकी जानकारी रेलवे ने एक पत्र में दी है।

रेलवे के मुख्य मुआवजा अधिकारी द्वारा जारी किए गए इस पत्र के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और साधारण रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति 4.0 का आगाज: सीएम योगी बोले- बीसी सखी बनकर महिलाओं ने गांवों में बैंक की कमी को पूरा किया

ये भी पढ़ें – यूपी: बिजली दर बढ़ाने पर आमादा पावर कॉर्पोरेशन, प्रदेश में 30 से 35 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली

हादसे में यूपी के नौ लोगों की मौत हुई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ और सात लोग साधारण रूप से चोटिल हुए थे।

इस मामले में जानकारी लेने के लिए यूपी कांग्रेस के सचिव संजय शर्मा की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्रालय को पत्र लिखा गया था जिसकी जानकारी रेलवे ने दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें