Madhya Pradesh Election: Mayawati alleged congress for spreading fake prepoganda.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो फैलाकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मतदान पूर्व ‘चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक है। यह षडयंत्र बसपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए है। इससे लोग सावधान रहें।

ये भी पढ़ें – सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें

ये भी पढ़ें – सहारा श्री की विरासत: अब वारिस को लेकर उठे सवाल, पत्नी स्वप्ना राय संभालेंगी कमान या आगे आएंगे बेटे और भाई

कांग्रेस का इन राज्यों में अति-मिथ्या प्रचार जारी है जबकि बसपा द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहने की अपील की गयी है। जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है।

अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बसपा विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान ले।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा तीन दिसंबर को की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *