Kanpur News: बिल्हौर ब्लॉक में मनरेगा योजना के तहत ऑनलाइन फोटो अपलोड के नियम का उल्लंघन करते हुए ब्लॉक के अधिकारियों ने एक ही फोटो को दो अलग-अलग पंचायतों में अपलोड कर और फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।


Kanpur MNREGA scam Photo shows female workers attendance is male wages embezzled

मनरेगा में खेल
– फोटो : amar ujala



विस्तार



    Trending Videos

  • केस वन: बिल्हौर ब्लाॅक की कदौरा ग्राम पंचायत में सैम के घर से सीमा के घर तक नाला निर्माण के कार्य की 10 पुरुषों की फोटो 28 अक्तूबर को अपलोड की गई थीं। हाजिरी में महिलाओं के नाम भरे गए। यही फोटो दूसरी ग्राम पंचायत सुभानपुर मुरादनगर में चक रोड निर्माण के काम में 28 अक्तूबर को अपलोड कर दी गई। हाजिरी में छह महिला और चार पुरुषों के नाम भरे गए।
  • केस दो: बिल्हौर ब्लाॅक की बाभियापुर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में पांच नवंबर को जो फोटो अपलोड की गईं, उनमें सात महिलाएं और दो पुरुष दिख रहे हैं। हाजिरी तीन महिला और सात पुरुषों की लगाई गई। सुभानपुर मुरादनगर में यही फोटो चकरोड के काम में अपलोड की गई। फोटो में 10 महिलाएं हैं लेकिन हाजिरी छह महिला और चार पुरुषों की भरी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *