
प्याज की कीमतें बढ़ीं
– फोटो : iStock
विस्तार
बीते दिनों टमाटर पर छाई महंगाई अब काफी हद तक कम हो चुकी है। अब प्याज की बढ़ती कीमतें जेब पर भारी पड़ रही हैं। बरेली के फुटकर बाजार में प्याज की कीमत 40-60 रुपये तक जा पहुंची है। आगामी सप्ताह में कीमतें 80 रुपये तक पहुंचने की आशंका है।
डेलापीर स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती शुजा उर रहमान के मुताबिक प्रदेश में प्याज का उत्पादन प्रभावित रहा। लिहाजा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से प्याज की आपूर्ति हो रही थी। अब इसका स्टॉक कम होने लगा है। वहीं, जो आपूर्ति हो रही है, उसकी कीमतें बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें- UPSSSC PET: परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था फेल, जाम से जूझा बरेली शहर, ट्रेनें खचाखच… अभ्यर्थी बे-बस
ऐसे में फुटकर कारोबारियों को बढ़े दाम पर ही प्याज की खेप उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्याज की नई फसल बाजार में पहुंचने तक हर दिन कीमतों में बढ़त की आशंका जताई है। करीब 20 दिन बाद दाम फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।
