Youth dies and one condition critical after being hit by ambulance in maharajganj

रोते बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


महराजगंज जिले में कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास सोमवार देर रात को प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।

वहां पर डॉक्टरों ने एक युवकों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर…

जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के हरगांवा निवासी अंगद (22) दोस्त बहादुर (24) के साथ सोमवार देर शाम सिसवा रेलवे स्टेशन पर आए थे। जहां पर देर रात तक गुजरात के राजकोट शहर जाने के लिए ट्रेन न मिलने के कारण दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आ गए। इसमें अंगद की मौत हो गई। जबकि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *