वाराणसी शहर की सड़कें मंगलवार को शादियों के शोर और वाहनों के भारी दबाव के बीच बेबस नजर आईं। तेज लग्न के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और शहर से लेकर वरुणा पार तक के इलाके भीषण जाम की चपेट में रहे। 

जाम के कारण पुलिस के आला अधिकारियों को सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा, तब जाकर कुछ घंटों के लिए स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, शाम होते ही बरात निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और हर दूसरी सड़क पर गाड़ियों का लंबा रेला लग गया।

शादियों के सीजन में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बरात को रस्सी से बैरिकेड करने का आदेश दिया था। मंगलवार को यह आदेश धरातल पर फेल नजर आया। मैदागिन, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, महमूरगंज, राजघाट, विशेश्वरगंज, कज्जाकपुरा, आशापुर, सारनाथ, कचहरी, पांडेयपुर, बीएलडब्ल्यू समेत कई रास्तों पर बरात के कारण ट्रैफिक का दम घुटता रहा। सामान्य दिनों में जो सफर 20 मिनट में तय होता था, उसे पूरा करने में लोगों को 1 से 1.25 घंटे का समय लगा। आलम यह था कि शहर की सड़कों के अलावा हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें