राजौरी के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता…मंच से नाम बोलते ही जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इनके पिता बसंत गुप्ता बोले, बेटे ने वो कर दिया, जिससे मेरी शख्सियत भी बौनी हो गई। शुभम अब पूरे देश का बेटा बन गया, इससे बड़ा सम्मान पिता के लिए कोई और नहीं। बेटे का नाम आते ही मां पुष्पा गुप्ता फफक पड़ीं। खुद को संभालते हुए बोले, ऐसे बेटे पर मुझे गर्व है।
