Woman adamant on living in live-in with son-in-law in panchayat IN Lukcnow

बेटी की सौतन बनी मां
– फोटो : अमर उजाला

हरदोई के अतरौली इलाके की रहने वाली एक महिला अपनी ही बेटी की सौतन बन गई। बुधवार को रहीमाबाद थाने के बाहर हुई पंचायत में वह दामाद के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की जिद पर अड़ गई।

पंच, पति, बेटा व बेटी उसे समझाने के लिए सामाजिक मर्यादा की दुहाई देते रहे, पर वह नहीं मानी। बाद में दोनों पक्षों ने अपने रिश्ते तोड़ने के लिए समझौता पत्र लिखकर थाने में दे दिया।

हरदोई के अतरौली इलाके के रहने वाले एक युवक ने 20 जून को रहीमाबाद थाने में शिकायत की। इसमें कहा कि थानाक्षेत्र में उसकी बहन की शादी हुई है। बहनोई ने उसकी मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया और भगाकर ले आया। 

दोनों में छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां ने घर में रखी नकदी व जेवरात भी चोरी कर लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के बहनोई व उसकी मां की तलाश की। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *