बाराबंकी में शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। पिस्टल में प्रयोग होने वाली तीन प्रकार की गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की संख्या दो नहीं तीन या उससे अधिक भी हो सकती है।
करीब 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ जारी है। इनमें पांच छह लोग लखनऊ से उठाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से बाराबंकी आते वक्त हाईवे के असेनी मोड़ की सर्विस रोड पर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की कार में गोलियां बरसाकर हत्या हुई थी।
Trending Videos
2 of 12
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल और पोस्टमार्टम के दौरान बरामद गोलियां तीन तरह की पाई गई हैं। इनमें 30 और 32 बोर की गोलियां शामिल हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य संकेत दे रहे हैं कि अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस मानकर चल रही है कि यह सुनियोजित हमला था, जिसमें दो से अधिक शूटर शामिल रहे होंगे।
3 of 12
कार में गोलियों के निशान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी करीबी ने ही की शोएब की रेकी
पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकालने के बाद टाइमिंग, लोकेशन और बातचीत की प्रकृति को खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक किसी करीबी ने ही शोएब को लेकर रेकी की।
4 of 12
वकील शोएब किदवई उर्फ बॉबी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ
वर्ष 2017 में लखनऊ के बाजारखाला में मृतक के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराने वाले लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ हो रही है। घटना के समय टॉवर से कनेक्ट हुए मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। लोकेशन हिस्ट्री का विश्लेषण किया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कड़ियां जोड़ी जा रही है। हर पहलू पर जांच जारी है।
5 of 12
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ भी जुटी, पुलिस टीम का लखनऊ में डेरा
स्पेशल टास्क फोर्स भी जांच में शामिल हो चुकी है। एक टीम घटना के बाद से ही बाराबंकी व लखनऊ तक जांच कर रही है। बाराबंकी पुलिस की एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हुए है, जिनकी लोकेशन और मालिकों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।