
सपना चौधरी
– फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवादी के वकील ने बहस पूरी की। इसके बाद अदालत ने परिवादी से साक्ष्य मांगे हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। डांसर सपना चौधरी के खिलाफ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने परिवाद दायर किया था।
जिसमें उन्होंने बताया था कि 11 जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद स्थित रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। इस कार्यक्रम की वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग गया था।
जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया था। निर्धारित समय के बाद तक डीजे भी बजाया गया था। इस मामले में शिवसेना के नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
तब उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। वादी के अधिवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यू कोर्ट संख्या तृतीय की अदालत में पत्रावली पेश की गई।
