मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार की पॉश कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने एक आलीशान मकान पर छापा मारा, जहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां पाए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट काफी समय से संचालित किया जा रहा था। इस रैकेट के लिए दिल्ली से लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से तीन कारें भी बरामद की हैं।
इस अवैध धंधे में इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
