
मुरादाबाद का भोजपुर थाना
– फोटो : संवाद
मुरादाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी विक्की को बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन दिनों के भीतर दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।