मुरादाबाद में आए अचानक आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते मानसरोवर और शास्त्री नगर कॉलोनी में कई पेड़ गिर गए। इनकी चपेट में आकर कुछ कारें और बैटरी रिक्शा दब गए।
तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे इलाके की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं, दिल्ली रोड पर बारिश के बीच राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आंधी के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें हालात को सामान्य करने में जुटी हैं।
