Amrit kalash yatra programme will be held on 28 October in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का राज्य स्तरीय आयोजन 28 अक्तूबर को शाम 4 बजे गोमती तट स्थित झूलेलाल पार्क की वसुधा वंदन अमृत वाटिका में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय कौशल किशोर भी शामिल होंगे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत महोत्सव की यात्रा में उत्तर प्रदेश में अब तक 6000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए 16 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह कार्यक्रम मातृभूमि तथा वीरों के वंदन के लिए है। यह महोत्सव राष्ट्र के जागरण का महोत्सव है। इसके साथ ही सुराज्य के सपने को साकार करने, वैश्विक शांति तथा विकास का महोत्सव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *