Mainpuri Murder Case News Shivveer had come out in protest when brothers bought the land

Mainpuri Murder Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर गांव में हत्या करने वाला शिववीर लगातार मिल रही असफलताओं से परेशान था। वहीं रुपये की जरूरत के बीच भाइयों ने जमीन खरीदी तो वह विरोध पर उतर आया। पिता से जमीन खरीदने के बजाए रुपये देने की मांग करता था। नौकरी भी उसे रास नहीं आ रही थी। 

सामूहिक हत्याकांड को लेकर इस वजह पर भी परिवार व अन्य लोग चर्चा कर रहे हैं। परिवार के लोगों की मानें तो गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर हमेशा से ही जिद्दी था। बड़ा बेटा होने के चलते पिता सुभाष ने उसे फ्लेक्स की दुकान खुलवाई। शुरू में काम अच्छा चला, इस बीच गांव के बाहर रोड पर एक मकान भी बनवाया। 

मकान के निर्माण में भी पिता ने रुपये दिए थे। इस बीच उसकी शादी डॉली से हुई। मकान व शादी में अधिक खर्च और धंधा भी सुस्त हो गया। कुछ समय बाद शिववीर पत्नी डॉली को साथ लेकर बाहर चला गया और नौकरी करने लगा। इस बीच उसने काफी कर्ज भी ले लिया था। 

इससे उसका स्वभाव बदलने लगा और पत्नी पर हाथ भी उठाने लगा थी। परेशान डॉली अपने मायके चली गई थी। शिववीर के कई बार बुलाने के बाद भी वह साथ नहीं गई। उधर सुभाष अपनी बहू को मायके से घर ले आए। यहां भी साथ ले जाने के लिए शिववीर ने दबाव बनाया, लेकिन मां ने यह कह कर मना कर दिया कि घर में खाना बनाने वाला कोई नहीं है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *