One died when two trucks colloid on Mohanlalganj Junabganj marg in Mohanlalganj.

भीषण दुर्घटना का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर दो ट्रकों में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को जेसीबी की मदद से अलग किया गया।

हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे चालक को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक चालक व घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रकों पर लिखे फोन नंबर पर हादसे की सूचना दी है। 

शुक्रवार को आईटीबीपी व बीएसएफ कैम्प के पास जुनाबगंज रोड पर प्याज लादकर जुनाबगंज की ओर से आ रहे चोकर लादकर मोहनलालगंज की ओर से जा रहे ट्रक आमने सामने भिड़ गये।

तेज आवाज सुनकर आईटीबीपी व बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचकर गये और बचाव कार्य मे जुट गए जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आईटीबीपी व बीएसएफ के जवानों की मदद से जेसीबी से आपस मे फंसे ट्रकों को अलग कर चालकों को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान मोहनलालगंज- जुनाबगंज मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें