
राम मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आगरा से अयोध्या के लिए सीधे बस सेवा मिलेगी। यह सेवा एक जनवरी से शुरू हो जाएगी। अयोध्या के लिए बस आगरा के आईएसबीटी से मिलेगी। यह बस यात्रियों को रामलला के दर्शन कराने के बाद वापस आगरा लाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने दी है।
