Passengers please note: 25 trains will be canceled from December to March due to fog

कोहरे में गुजरती ट्रेन

विस्तार


आने वाले दिनों में कोहरा गहरा सकता है। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल की 25 ट्रेनों को एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त कर दिया है। इसके लिए कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त होंगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14235 वाराणसी-बरेली एक्स्प्रेस 01 दिसंबर से 29 फरवरी, 14236 बरेली-वाराणसी एक्स्प्रेस 02 दिसंबर से 01 मार्च, 14674 शहीद एक्सप्रेस 05 दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 शहीद एक्सप्रेस 07 दिसंबर से 29 फरवरी, 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 07 दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द रहेंगी। 

 15058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 06 दिसंबर से 28 फरवरी, 04651 जयनगर-अमृतसर 03 दिसंबर से 01 मार्च, 04652 अमृतसर-जयनगर 01 दिसंबर से 28 फरवरी, 12537/12538 बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 04 दिसंबर से 28 फरवरी, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 04 दिसंबर से 28 फरवरी, 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 06 दिसंबर से 01 मार्च, 14229 प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्स. 03 दिसंबर से 29 फरवरी, 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्स. 04 दिसंबर से 01 मार्च, 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 29 मार्च, 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 05 दिसंबर से 02 मार्च, 14218 उंचाहर एक्सप्रेस 01 दिसंबर से 29 मार्च, 14217 उंचाहर एक्स्प्रेस 02 दिसंबर से 01 मार्च, 14524 अम्बाला कैंट बरौनी एक्सप्रेस 02 दिसंबर से 27 फरवरी, 14523 बरौनी अम्बाला कैंट 04 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है।

यह ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

सीनियर डीसीएम ने बताया कि कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जो अलग-अलग तारीखों में अप व डाउन दोनों ओर से निरस्त रहेंगी। इसकी जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा से की जा सकती है। ऑनलाइन भी जानकारी की जा सकती है। जो गाड़ियां अलग-अलग निरस्त रहेंगी उनमें कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली व चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *