समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यहां मेक इन इंडिया की सफलता पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत का 500 अरब डॉलर का विशाल बाजार अमेरिका को सौंप दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का ‘मेक इन इंडिया’ वाला शेर अब “जंग खा चुका है।”
सपा प्रमुख ने सरकार के विरोधाभासों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ हवाई अड्डों पर मिलेट्स (मोटा अनाज) के विज्ञापन लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ इसे विदेशों से आयात किया जा रहा है।
घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान’ का हवाला देते हुए कहा कि पशु आहार का आयात करना स्थानीय प्रयासों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन का काम मुख्य रूप से पिछड़े और दलित वर्ग के लोग करते हैं, जिनके हितों की अनदेखी कर सरकार विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब बुनियादी मुद्दों पर बहस होती है, तो भाजपा ‘सावरकर’ जैसे विषयों को बीच में ले आती है ताकि इतिहास के पन्नों में उलझाकर वर्तमान समस्याओं से ध्यान भटकाया जा सके।
#WATCH | Lucknow | On US-India interim trade deal, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “The BJP doesn’t want to debate fundamental issues… You (the BJP) have given a $500 billion market to America. Their ‘Make in India’ lion has rusted away… This is not the time to… pic.twitter.com/a6FOlLBpwN
— ANI (@ANI) February 9, 2026
