{“_id”:”6aeb3170b7fddbffdd01115f”,”slug”:”up-five-day-deepotsav-to-commence-in-ayodhya-tomorrow-56-ghats-to-be-illuminated-with-troupes-from-five-c-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, जगमगाएंगे 56 घाट; पांच देशों की ‘मंडलियां’ करेंगी मंचन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अयोध्या में दीपोत्सव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी की देहरी पर दीपों का महापर्व दस्तक दे चुका है। सरयू की लहरों से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक आस्था, उल्लास और उत्सव की रोशनी बिखरने को तैयार है। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत में खड़ी है। बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद होगा। अगले पांच दिनों तक अयोध्या केवल दीपों से ही नहीं, बल्कि रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम से आलोकित होगी।
इस बार दीपोत्सव का वैभव अंतरराष्ट्रीय रंगों में भी नजर आएगा। पांच देशों की रामलीला मंडलियां प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगी। अलग-अलग देशों की रामलीला में रामकथा के विविध स्वरूप देखने को मिलेंगे। वहीं देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी लोक परंपराओं, वेशभूषा, नृत्य और संगीत के जरिये सांस्कृतिक भारत की झलक प्रस्तुत करेंगे। रामनगरी की गलियों और आयोजन स्थलों पर उत्सव का रंग गहराने लगा है।

