{“_id”:”6ae4ba0a3be891cbfd0afd77″,”slug”:”uttar-pradesh-arnab-s-impact-brought-heavy-rainfall-across-the-state-with-these-districts-receiving-the-heav-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अर्नब के असर से प्रदेश में रहा बारिश का असर, इन जिलों में सबसे ज्यादा बरसात; दस डिग्री तक लुढ़का पारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में अर्नब का असर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल व तराई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ बारिश थमने और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा बरसे बादल
शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला। बिजनौर में सर्वाधिक 99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बागपत में 88 और मुजफ्फरनगर में 72.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी में 41.2, सोनभद्र में 41 और मऊ में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

