whole family sleeping at night then an crocodile entered home in up

किसान के घर में घुस आया मगरमच्छ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नांद का पूरा में बुधवार की रात को गांव में एक विशाल मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विशाल मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया और परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। दहशत में आए परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना। मौके पर  पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर विशाल मगरमच्छ को पड़कर चंबल नदी में छोड़ा है।

    

यहां की है घटना 

बुधवार की देर रात को किसान रामवीर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे, तभी बीहड के रास्ते से चलकर एक विशाल मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। गनीमत ये रही कि मगरमच्छ हमला बोल पाता, उससे पहले ही वे जाग गए।

ये भी पढ़ें –  आगरा: एक ओर मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन, तो दूसरी ओर हाथियों के दर्द की दास्तां; जाना कैसा है इनका जीवन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *