{“_id”:”6ae1aedf657428e01407813c”,”slug”:”up-voter-list-errors-hrithik-roshan-listed-at-2-polling-booths-saif-ali-khand-at-3-in-jalaun-news-in-hindi-2026-10-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ऋतिक रोशन दो और सैफ अली तीन मतदान केंद्र पर मतदाता; एसआईआर और एसएसआर के बाद भी नहीं थमीं गड़बड़ियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

UP Voter List
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जालौन के उरई के कालपी में ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर तो जालौन में सैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर हैं। ऐसे कई मामले हैं जिसमें कहीं एक ही व्यक्ति के समान विवरण पर दो ईपीआईसी नंबर दर्ज हैं तो कहीं तीन और चार तक पहचान नंबर दिखाई दे रहे हैं।
कुछ मामलों में तो सभी प्रविष्टियों का बूथ एक ही है, जबकि कुछ में एक ही नाम, उम्र और रिश्तेदार के विवरण के आधार पर अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में नाम दर्ज हैं।
दरअसल, मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर करने के लिए पहले एसआईआर हुआ, अब एसएसआर की प्रक्रिया चल रही है। मकसद एक ही है-मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, लेकिन जिले में सामने आईं प्रविष्टियां इस कवायद को कठघरे में खड़ा कर रही हैं। कालपी, जालौन, उरई और कोंच से जुड़े आठ मामलों में मतदाता सूची के विवरणों का मिलान करने पर ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं।

