लखनऊ में घाघरा से चौकाघाट के बीच तीसरी रेलवे लाइन कमीशनिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस कारण एक से चार दिसंबर के बीच 22 ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 55091 व 55092 गोंडा सीतापुर सिटी एक्सप्रेस चार व पांच दिसंबर को निरस्त रहेगी।
इसी क्रम में तीन दिसंबर को 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस, 12598 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस, 15652 जम्मूतवी गुवाहाटी, 15707 कटिहार अमृतसर, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर के रास्ते चलेंगी।
पहली दिसंबर को 15532 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस, 06529 बंगलूरू गोमतीनगर, चार दिसंबर को 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस तथा दो दिसंबर को 12512 तिरुवनंतपुरम गोरखपुर एक्सप्रेस उपरोक्त मार्ग से ही चलेगी। यह ट्रेनें गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
सीपीआरओ ने आगे बताया कि 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस, 55091 गोंडा सीतापुर सिटी, 02569 दरभंगा नई दिल्ली ट्रेनें तीन दिसंबर को, 15530 आनंद विहार सहरसा जंक्शन, 15070 ऐशबाग गोरखपुर, 02563 बरौली नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 15032 लखनऊ गोरखपुर, 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस चार दिसंबर को, 55091 गोंडा सीतापुर सिटी, 15098 जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर को रास्ते में पौन घंटे से लेकर सवा घंटे तक रोककर चलाई जाएंगी।
