उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में एक ही नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि वाले कार्मिकों की एक से अधिक मानव संपदा आईडी न सिर्फ बनी बल्कि सक्रिय भी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे कार्मिकों को चिह्नित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि जिलों में एक ही नाम, पिता, जन्मतिथि वाले कार्मिकों की एक से अधिक मानव संपदा आईडी बनी हुई है। इतना ही नहीं वर्तमान में दोनों आईडी सक्रिय भी हैं। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया है कि इसकी भली भांति जांच करते हुए यदि कोई कार्मिक संदिग्ध है तो उस पर कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने इसकी प्रक्रिया 28 जनवरी तक पूरी करते हुए निदेशालय को भी अवगत कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें – चुनावी साल में हो सकती हैं तोहफों की बारिश, बढ़ सकती हैं इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज



ये भी पढ़ें – योगी सरकार कल पेश करेगी अपना दसवां बजट, नौ लाख करोड़ बजट के होने का अनुमान; इन क्षेत्रों में फोकस

आठ शिक्षा अधिकारियों को मिली एसीपी

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से समूह क श्रेणी के आठ अधिकारियों को एसीपी-ग्रेड वेतन की स्वीकृति शासन ने दे दी है। विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमार के अनुसार इसमें डायट प्राचार्य वाराणसी अशोक कुमार गुप्ता, डीआईओएस सिद्धार्थनगर अरुण कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं शिवानी, डीआईओएस लखीमपुर खीरी विनोद कुमार मिश्र, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार कुशवाहा, डीआईओएस सहारनपुर रेखा, डीआईओएस गोंडा डॉ. रामचंद्र, डायट बिजनौर के प्रभारी प्राचार्य महावीर सिंह शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *