Cricket betting in clothes shop three including businessman arrested in agra

पुलिस हिरासत में दुकान में सट्टा खेल रहे आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के शाहगंज बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में ऐसा खेल खेला जा रहा था, जिसकी जानकारी होने के बाद ग्राहक भी हैरान है। दरअसल क्रिकेट विश्व कप शुरू होते ही सटोरिये सक्रिय हो गए हैं। ताजगंज के होटल के बाद बुधवार रात शाहगंज में मामला पकड़ा गया। कपड़ा व्यापारी दुकान में सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर व्यापारी सहित तीन को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों में एक बड़ा बुकी भी है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि लायर्स काॅलोनी स्थित गिर्राज नगर निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू, रूई की मंडी निवासी मनोज और सुल्तानपुरा निवासी फैसल को गिरफ्तार किया है। उनसे 1.08 लाख रुपये, 3 स्कूटी, 6 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 रजिस्टर बरामद किया गया है।

बाजार में दुकान, फिर भी सट्टा

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मनोज की शाहगंज बाजार में मामा कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पुलिस को सूचना मिली कि वह विश्व कप क्रिकेट मैच में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। इस पर दबिश दी गई। व्हाट्स एप पर बड़े सटोरियों के संपर्क में थे। काल डिटेल भी आरोपी डिलीट कर रहे थे। पुलिस को उनके अन्य साथियों के बारे में पता चला है। उनके बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा बुकी है शैलू 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने एक-एक करके सटोरियों को पकड़ा था। शैलू बड़ा बुकी बताया गया है। मगर, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सभी को जमानत भी मिल गई। चर्चा है कि पूछताछ में एक नेता के बेटे का नाम भी आया था। मगर, पुलिस ने मुकदमे में किसी अन्य का नाम शामिल नहीं किया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *