गोमतीनगर से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नौ दिसंबर से पटरी पर उतरेगी। यह सोमवार छोड़ पूरे सप्ताह चलेगी। ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है। वर्तमान में करीब 420 सीटें खाली चल रही हैं। लखनऊ से सीतापुर के लिए चेयरकार में 495 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 930 रुपये किराया तय किया गया है। 80 किमी की यह दूरी 1:05 घंटे में पूरी होगी।

Trending Videos



इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब एक महीने पहले हरी झंडी दिखाई थी। पहले ट्रेन सुबह में लखनऊ जंक्शन से चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब यह गोमतीनगर से दोपहर में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 26504 गोमतीनगर से दोपहर 3ः10 बजे चलकर डालीगंज दोपहर 3ः28 बजे, सीतापुर शाम 4ः33 बजे, शाहजहांपुर शाम 6ः08 बजे, बरेली शाम 7ः05 बजे, मुरादाबाद रात 8ः35 बजे, नजीबाबाद रात 9ः54 बजे, रुड़की रात 10ः42 बजे होते हुए सहारनपुर रात 11ः50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से सुबह 5ः05 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए दोपहर 2ः05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन 8:55 घंटे में सफर पूरा करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें