मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें अशोक लीलैंड को लखनऊ में प्लांट लगाने के लिए और अधिक भूमि देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा नगर विकास, आवास, उद्योग और पर्यटन विभाग के भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

Trending Videos

बता दें कि अशोक लीलैंड कंपनी को लखनऊ में फिलहाल 70 एकड़ भूमि दिया गया है, जो पर्याप्त नहीं था। इसलिए कंपनी ने सरकार से और अधिक भूमि देने का अनुरोध किया था। इसके अलावा जेपी समूह को भूमि के बदले दी गई धरोहर राशि को वापस करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

पर्यटन विभाग के भी दो प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे। वहीं, मथुरा के छाता तहसील में स्थित कोकिलावन शनिधाम मंदिर के सामने यात्री सुविधा केंद्र व पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *