उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से माैसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे माैसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। माैसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।


Trending Videos

माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक माैसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माैसम साफ रहने और तपिश बढ़ने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढोतरी देखने को मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें