two robbers arrested by stf in agra

गिरफ्तार आरोपी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के राजकोट में लूट और डकैती की वारदातों में वांछित दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट ने गिरफ्तार किया है। दोनों नोएडा की ओर जा रहे थे। एसटीएफ ने रविवार रात को खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु और विजय के रूप में हुई है। दोनों राजकोट के बी डिवीजन थाने में दर्ज लूट-डकैती के मुकदमे में वांछित थे। आरोपियों ने बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति को लूट का निशाना बनाया था। आस मोहम्मद उर्फ आशु पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। एसटीएफ आगरा यूनिट ने एएसपी राकेश की निगरानी में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को खंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

 



Source link