लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के सभी सांसदों की मीटिंग बुलाई। अखिलेश अपने सांसदों से आगामी चुनावी रणनीति और संगठन मजबूत करने की चर्चा की। हर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने सांसदों में कहा कि यह 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया उर रहमान बर्क ने कहा, “हमने अहम बैठक की है ताकि हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ें और अपनी सरकार बनाए। हमारी पार्टी मजबूत है और एक है। जनता के भरोसे और उनकी मदद से सभी सांसद मिलकर प्रयास करेंगे कि हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/NYnFs8lNt8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
हमने अहम बैठक की है..
समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया उर रहमान बर्क ने कहा, “हमने अहम बैठक की है ताकि हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ें और अपनी सरकार बनाए। हमारी पार्टी मजबूत है और एक है। जनता के भरोसे और उनकी मदद से सभी सांसद मिलकर प्रयास करेंगे कि हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए।”
