major reshuffle in UP Police, many police commissioners may change

UP Police
– फोटो : Social Media

विस्तार


छठ पर्व के बाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर तबादलों की फेहरिस्त तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने पर आदेश जारी कर दिया जाएगा। इस फेहरिस्त में दो शहरों के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। वहीं, डीजीपी मुख्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।

डीजीपी मुख्यालय में कई एडीजी रैंक के अधिकारी सालों से तैनात हैं। उनको हटाकर जोन और अन्य शाखाओं में भेजने की तैयारी है। इसके अलावा जिन जिलों में बीते दिनों कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने और बड़ी आपराधिक वारदातें हुई हैं, उन जिलों के एसपी पर भी गाज गिर सकती है। 

जिन जिलों के अधिकारियों की परफार्मेंस शासन स्तर पर हुई रैंकिंग में संतोषजनक नहीं पाई गई है, उन्हें भी बदला जाना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले डीजीपी मुख्यालय द्वारा की गई स्क्रीनिंग के अनुसार कई जिलों के एएसपी से लेकर डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया जाएगा। 

फिलहाल यह कवायद इंस्पेक्टर से सिपाही तक हो चुकी है, जिसके आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। जनवरी में भी दोबारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों की पदोन्नति के बाद फेरबदल किया जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें