UP: State reels under cold and fog, cold wave warning in several districts, schools to remain closed on Monday

यूपी में सर्दी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप के साथ गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। कानपुर, इटावा, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई आदि जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री या इससे नीचे दर्ज हुआ। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस होने की आशंका जताई है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *