{“_id”:”695d14ae8e82d0128806dbb4″,”slug”:”up-weather-entire-state-is-shivering-in-the-intense-cold-biting-cold-is-bone-chilling-houses-are-co-2026-01-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ठंड और गलन से कांपा प्रदेश, कोहरे के चलते कई जिलों में दृश्यता रही शून्य: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में सर्दी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं से जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इटावा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घने कोहरे के चलते कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बाराबंकी, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्चता शून्य हो गई। तेज पछुआ के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में रात के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है, यानी रातें और ज्यादा सर्द होंगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए यूपी के 39 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं 45 जिलों में दिन के पारे में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी है।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह-शाम के वक्त गलन व ठंड बनी रहेगी।
यहां है शीत दिवस की चेतावनी
फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर।
