दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर सकी। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह शाम करीब 7 बजे उतरा। विमान में कुल 157 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।


Trending Videos

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक काठमांडू में अचानक मौसम बिगड़ने से लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की स्थिति बन गई। जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में लखनऊ भेजा गया। 

फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड-1595) ने दुबई से दोपहर 12:40 बजे के बजाय 1:05 बजे उड़ान भरी थी और इसे शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था लेकिन काठमांडू पहुंचने पर खराब मौसम के कारण यह वहां नहीं उतर सकी। फिलहाल विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है और काठमांडू में मौसम सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम में सुधार होने के बाद विमान को पुनः काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *