यूपी में दो जनवरी से प्रदेश के सभी माध्यमिक स्कूल खुल जाएंगे। सीएम योगी द्वारा 29 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। अब यह स्कूल दो जनवरी को खुल जाएंगे। बदले हुए समय में यह स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय को एक घंटा कम किया गया है। पहले इन स्कूलों का समय साढ़े नौ से साढ़े तीन बजे तक का था।
प्राथमिक स्कूलों में हुए अवकाश
माध्यमिक स्कूलों से इतर प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित हो गया है। यह अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होता है। 15 दिन का यह शीतकालीन अवकाश बेसिक के अवकाश कैलेंडर में अंकित होता है।
निजी स्कूलों में होते हैं बदलाव
प्रदेश के निजी स्कूल शीतकालीन अवकाश अलग-अलग तिथियों पर होता है। हर स्कूल का अपने शैक्षिक कैलेंडर के आधार पर अवकाश घोषित करते हैं। ज्यादा सर्दी पड़ने पर जिलाधिकारी अपने स्तर पर अवकाश घोषित करते हैं, जिन्हें निजी स्कूलों को मानना होता है।
