UP: Highest number of rape cases reported in these five districts of the state

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


 प्रदेश के फतेहगढ़, सीतापुर, खीरी, कौशांबी और हमीरपुर में बीते आठ माह के दौरान दुष्कर्म के ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं प्रयागराज कमिश्नरेट का दुष्कर्म के मामलों में कार्रवाई करने में खराब प्रदर्शन वाले जिलों की फेहरिस्त में शामिल है। पॉक्सो एक्ट के मामलों में रामपुर, झांसी, हरदोई, खीरी और सीतापुर ने तेजी से कार्रवाई की, तो औरेया, प्रयागराज कमिश्नरेट, कानपुर, कन्नौज और बहराइच का प्रदर्शन खराब रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीते दिनों की गयी कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जघन्य अपराधों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किये गये थे। इसमें सामने आया कि दुष्कर्म के मामलों में तेजी से कार्रवाई करने वाले टॉप 5 जिलों में बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल शामिल हैं। जबकि प्रयागराज, शाहजहांपुर, बलरामपुर, कौशांबी और फतेहपुर का प्रदर्शन काफी खराब है। 

इसी तरह पॉक्सो एक्ट के मामलों में तेज कार्रवाई करने वाले जिलों में अयोध्या, कौशांबी, अंबेडकरनगर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और झांसी शामिल हैं। देवरिया, अंबेडकरनगर, मीरजापुर, फतेहगढ़ और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शीलभंग के मामलों में वृद्धि हुई है। 

इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने में मुजफ्फरनगर, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस और झांसी का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि कमिश्नरेट प्रयागराज, कमिश्नरेट लखनऊ, हमीरपुर, मऊ और कमिश्नरेट कानपुर का प्रदर्शन खराब पाया गया।

लव जिहाद और धर्मांतरण की भी समीक्षा

बीते आठ माह में प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के कुल 241 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 176 में आरोप पत्र एवं 16 में अंतिम रिपोर्ट लगाई गयी। इन मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में इटावा, आजमगढ़, जौनपुर और संभल शामिल हैं जबकि गारेखपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज, मुजफ्फनगर, कमिश्नरेट कानपुर और हापुड़ का काफी खराब प्रदर्शन रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *