{“_id”:”6ae4add509adf3b16c03e9d3″,”slug”:”up-the-country-s-first-expressway-corridor-will-be-built-by-connecting-four-expressways-in-the-state-cabinet-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे जोड़कर बनाया जाएगा देश का पहला एक्सप्रेसवे कॉरिडोर, कैबिनेट से मिली सहमति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में एक्सप्रेसवे।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क अब अलग-अलग हिस्सों में बंटा नहीं रहेगा, बल्कि एक-दूसरे से जुड़कर बड़े एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का रूप लेगा। प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही इस दिशा में रास्ता साफ हो गया है। करीब 322 किलोमीटर लंबे इन चार एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 17,542 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके बनने से आगरा-लखनऊ, गंगा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। वहीं, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएगा।
अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार के मुताबिक इस नेटवर्क का सबसे बड़ा फायदा किसानों और कृषि उत्पादों के कारोबार को मिलेगा। खासकर दूध, फल और सब्जियों की ढुलाई तेज होने से इनकी बाजार तक पहुंच आसान होगी। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद दूध के टैंकर, फल-सब्जियों से लदे रेफ्रिजरेटेड वाहन और अन्य मालवाहक सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।

