उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई से माैसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। रात में शीतलहर से निजात रही लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे के असर से अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।

Trending Videos



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक माैसम में फिलहाल ठहराव के संकेत हैं। इसके बाद प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। साथ ही यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *