UP: Auspicious events will begin tomorrow in the state, with the month-long Kharmas period beginning after Mar

विवाह एवं मांगलिक कार्यों की शुभ तिथि
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


52 दिन से अस्त चल रहे शुक्र का उदय एक फरवरी को हो चुका है। अब चार फरवरी से शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यों की शुुरुआत होने जा रही है। हालांकि कुछ ज्योतिषाचार्योंं का मानना है कि विवाह के लिए शुभ लग्न पांच फरवरी से ही शुरू हो रहे हैं। राजधानी में चार फरवरी को भी कई जगह शादियां हैं।

Trending Videos



ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, विवाह के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदय रहना आवश्यक है। 12 दिसंबर से शुक्र 52 दिन के लिए अस्त चल रहे थे। इस कारण मकर संक्रांति के बाद विवाह कार्य स्थगित थे। अब पांच फरवरी से विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस दौरान विवाह संस्कार, वर-वधु मिलन और मंगल कार्यों के लिए ग्रह-योग अत्यंत शुभ माने गए हैं। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, विवाह के आयोजन चार फरवरी से शुरू हो जाएंगे। उनके अनुसार, सूर्य के मकर राशि में आगमन व गुरु की उदित स्थिति में शुक्र का उदय एक फरवरी को हो चुका है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च के बाद विवाह मुहूर्त सीधे अप्रैल में मिलेंगे।

इस वर्ष विवाह के लिए मुहूर्त

UP: Auspicious events will begin tomorrow in the state, with the month-long Kharmas period beginning after Mar

2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
– फोटो : Amar Ujala


फरवरी – 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21

मार्च – 7, 8, 9 ,11, 12

अप्रैल -15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 27, 28, 29

मई -1,3 , 5 ,6, 7, 8 , 13, 14

जून –21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई –1, 6, 7, 11, 12

नवंबर -21, 24, 25, 26

दिसंबर -2, 3 , 4, 5,6



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें