प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। 

इधर प्रदेश भर में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यह क्रम अभी जारी रहेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। पश्चिमी हिस्सों में बादलों की सक्रियता बढ़ने से रातें अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आगरा और आसपास के जिलों सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा। फिलहाल ठंड का प्रभाव और कम होगा, जबकि दिन में गर्माहट बढ़ती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *