
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
{“_id”:”69ce8da2b6818fa36c0e2ed1″,”slug”:”up-news-of-relief-amid-rising-heat-weather-to-take-a-u-turn-from-friday-rain-and-hail-warning-issued-for-th-2026-04-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर, शुक्रवार से मौसम लेगा यू-टर्न; इन 18 जिलों में बारिश-ओले की चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी।
– फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के माैसम में शुक्रवार से दोबारा बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
इधर बृहस्पतिवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को असहज किया। बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से बारिश का दाैर शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा। इस दाैरान कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है।