बांदा जिला जेल से रवींद्र नागर उर्फ रवि काना की रिहाई पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर कारागार प्रशासन पर लगातार दबाव पड़ रहा था। अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में बांदा जिला जेल के जेलर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रकरण सामने आने के बाद डीजी जेल पीसी मीणा ने पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल प्रयागराज को सौंपी थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में रिहाई प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलने के बाद जेलर केपी यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया
