Dead body of a married woman found hanging in bathroom in Lucknow written on wall I love mom and dad

फंदे पर लटका मिला महिला का शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ के गुडंबा के कल्याणपुर में बृहस्पतिवार दोपहर विवाहिता मोनिका वर्मा (24) का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। दीवार पर लिखा था….आई लव मम्मी पापा…अभिषेक (पति) को कुछ मत करना…। पुलिस ने महिला के मायके वालों को जानकारी दी।

जिसके बाद परिजन दर्जनों लोगाें के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे। बमुश्किल पुलिस शांत कर सकी। इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभिषेक समेत पांच को हिरासत में लिया गया है।

मूलरूप से बाराबंकी निवासी सनद कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी मोनिका का विवाह कल्याणपुर निवासी अभिषेक बैसवार से इसी वर्ष 18 जनवरी को किया था। पुलिस को ससुरालवालों ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे आशंका होने पर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, मोनिका ने कोई जवाब नहीं दिया।

ससुराल वालों का दावा है कि दरवाजा तोड़ा तो भीतर फंदे से मोनिका का शव लटक रहा था। पुलिस ने सनद कुमार को घटना की जानकारी दी। वह कुछ ही देर में परिवार वालों के साथ पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *