विद्युत नियामक आयोग ने यूपी पावर कॉर्पोरेशन को 15 दिसंबर तक बिना संशोधन योग्य नया टैरिफ दाखिल करने का आदेश दिया है। गलत आंकड़ों पर सख्ती दिखाई गई है। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी, किसान और उपभोक्ता एकजुट होकर लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। 


UP: Electricity Regulatory Commission orders power corporations to submit tariffs by December 15; read the dec

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


प्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरें जारी होने के तीन दिन बाद ही वर्ष 2026-27 की तैयारी शुरू हो गई है। पिछली बार पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से कई बार संशोधित टैरिफ दाखिल करने पर नियामक आयोग ने सख्ती दिखाई है। आदेश दिया है कि 30 नवंबर के बजाय 15 दिसंबर तक नया टैरिफ दाखिल किया जाए लेकिन सुनिश्चित करें कि उसमें संशोधन की गुंजाइश न हो।

Trending Videos

प्रदेश में लगातार छह साल से बिजली दरें नहीं बढ़ी हैं। मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन के अनुसार वर्ष 2026–27 के नए टैरिफ प्रस्ताव तथा वर्ष 2024–25 के ट्रूअप का प्रस्ताव 30 नवंबर तक दाखिला करना अनिवार्य है। पिछले वर्ष प्रस्ताव दाखिल होने के बाद पांच बार संशोधित प्रस्ताव दाखिल किए गए जिससे निर्धारित समय पर दरें जारी नहीं हो पाईं। ऐसे में वर्ष 2026-27 के लिए नियामक आयोग ने अभी से सचेत कर दिया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि आंकड़ें सही और प्रमाणिक होने चाहिए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *