प्रदेश के सरकारी एवं निजी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएसस नर्सिंग और एमएसस नर्सिंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 मई है। छह जून को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित सभी राजकीय, स्वशासी मेडिकल कॉलेजों और निजी कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय करा रहा है।

विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीएनईटी) की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कोर्स में आनलाइन ही आवेदन लिए जा रहे हैं।

डाक के माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएससी नर्सिंग के लिए 12वीं विज्ञान वर्ग में 45 फीसदी अंक होना चाहिए। अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। प्रदेशभर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी में होंगे।

15 जुलाई तक पूरा होगा दाखिला

पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम में देरी और दाखिला देर से शुरू होने की वजह तमाम छात्र दूसरे राज्यों में दाखिला ले लिए थे। इस वजह से निजी क्षेत्र की तमाम सीटें खाली रह गई थी। यही वजह है कि इस वर्ष दाखिले की प्रक्रिया जल्दी शुरू की गई है। इस वर्ष बीएससी नर्सिंग की करीब डेढ़ सौ सीटें बढने की उम्मीद है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 

अभी सरकारी क्षेत्र की करीब 1370 और निजी क्षेत्र की 10240 सीटें हैं। इसी तरह एमएससी नर्सिंग की सरकारी क्षेत्र में 270 और निजी क्षेत्र में करीब 1100 सीटें हैं। बीएसएसी, पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है।

अंतिम तिथि 20 मई है। फार्म संशोधन 13 से 20 मई तक किया जा सकेगा। प्रवेश पत्र 30 मई को जारी होगा और छह जून को प्रवेश परीक्षा होगी। परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। 15 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इन जिलों में होगी परीक्षा

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *