उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएस (IS) के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है, जिसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से बीडीएस (BDS) की पढ़ाई पूरी की थी।

एटीएस की जांच के अनुसार, हारिश अली कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और नए लोगों को संगठन में भर्ती करने के लिए सक्रिय था। उसने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ‘अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था। इस फाउंडेशन के जरिए वह भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर युवाओं को गुमराह करने और उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रहा था।

एटीएस के मुताबिक, हारिश अली आईएस के ऑनलाइन हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और युवाओं की ‘ब्रेनवॉशिंग’ कर रहा था। फिलहाल, जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और भविष्य की संभावित साजिशों का पता लगाने के लिए उससे सघन पूछताछ कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें