यूपी में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्मिक विभाग ने बड़ा सुधार करते हुए मृतक आश्रितों के लिए आवेदन से लेकर नियुक्तिपत्र जारी होने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। नियुक्ति की यह प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज ने सभी विभागों, जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।


Trending Videos

शासनादेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया नियमावली, 1974 (यथा संशोधित) के तहत मृतक आश्रितों की तैनाती की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एनआईसी ने मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रित सेवायोजन मॉड्यूल विकसित किया है। सभी संबंधित कार्यालय व निदेशालय अपने सभी ऑफिस एडमिन आईडी के जरिये इस काम के लिए प्रथम स्तर, अप्रूविंग और ऑर्डर अथॉरिटी नामित कराएंगे।

आवेदक मानव संपदा की वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in पर मांगी गई सूचनाएं देनी होंगी। आवेदक को आवेदन के सभी चरण पूरा कर आवेदन लॉक करना होगा। आश्रित अपने आवेदन का स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकेंगे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश का प्रिंट भी ले सकेगा। इतना ही नहीं नियुक्ति आदेश की प्रति आवेदक को उसके ई-मेल या वाट्सएप पर भेजने की व्यवस्था भी दी गई है। वर्तमान में मृतक आश्रितों के जितने भी मामले विचाराधीन हैं, उनसे संबंधित प्रक्रिया को 31 मई तक ऑनलाइन करने के निर्देश भी दे दिए गए है। प्रमुख सचिव एम. देवराज ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किए जाने की हिदायत भी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *